You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मजार के समीप पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

width="500"

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के मलप मोड स्थित मजार के समीप बुर्का पहनी हुई युवती का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो चारों ओर हड़कंप मच गया। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
नगरा थानाक्षेत्र के नगर पंचायत नगरा के वार्ड 9 मलप मोड़ पर सैय्यद बाबा का मजार है। जहां पर पेड़ पौधे हैं और जंगल जैसा माहौल है। इसी बीच सोमवार की सुबह एक पेड़ की डाली के सहारे बुर्का पहने एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। हांलाकि शव जमीन से घुटने के बल पर टिका हुआ था। इससे अंदेशा है कि हत्या कर शव को पेड़ की डाली के सहारे टिका दिया गया है। युवती संग दुराचार करने की बात सामने आ रही है।

सूचना पर पहुंची नगरा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने मजार पर साफ सफाई करने वाले छोटक तुरहा को हिरासत में लिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाये। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका की पहचान नही हो सकी है। अन्य थानो से महिलाओं के गायब होने की सूचना मांगी गयी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *