You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : एक आंख से दूल्हे को नहीं दिखने से नाराज दुलहन के घर वालों ने शादी से किया इनकार

width="500"

दोकटी (बलिया)। एक आंख से दूल्हे को नहीं दिखने से नाराज दुलहन के घर वाले ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के परिजनों को बंधक बनाया और तिलक के पैसा और खर्च देने की मांग करने लगे। सूचना पर दोकटी थाना के लालगंज चौकी प्रभारी पहुंच बारातियों को चौकी लाए।


क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी शंकर तुरहा के लड़की का बारात मंगलवार के शाम हल्दी थाना क्षेत्र के भरखोखा गांव निवासी अजय तुरहा पुत्र श्याम सुंदर तुरहा के यहां से आई थी। बारात समय से लगी द्वारपूजा और लड़की पूजन (गुरहथी) की रस्म अदायगी हुई। देर रात लड़का विवाह के मंडप में पहुंचा तो महिलाएं वर परीक्षण में बात खुली कि लड़के को एक आंख से दिखाई नहीं देता धीरे धीरे सभी परिजनों की जानकारी हुई तब परिजनों ने विवाह करने से इनकार कर दिया और बर पक्ष के परिजन के एक कमरे में बंधक बना लिया और दिए गए तिलक और खर्च की मांग करने लगे।

इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी चौकी प्रभारी लालगंज शिव मूर्ति तिवारी ने मौके पर पहुंच सभी को चौकी ले आए और वहां से दोनों पक्षों को थाना दोकटी ले जाया गया। दोपहर तक पंचायत चली है। थानाध्यक्ष दोकटी प्रशांत चौधरी ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में मिल बैठकर समझौता कर लिए। उसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *