You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : खड्ड में गिरी यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार

width="500"

बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के दलन छपरा चट्टी पर बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब बलिया जाने वाली एक निजी बस अचानक खड्ड में जा गिरी। बस में करीब 50 से अधिक लोग सवार थे। जो बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।
ग्रामीणों के अनुसार यह बस प्रतिदिन दलन छपरा से बलिया यात्रियों को लेकर जाती है। बुधवार सुबह जब बस रवाना होने वाली थी। तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई और बस स्टार्ट नहीं हो रही थी। चालक ने बस को चालू करने के लिए पीछे से धक्का लगवाना शुरू किया। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे खड्ड मे चली गई। देखते ही देखते बस का आधा हिस्सा खड्ड में धंस गया। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग तुरंत बस से बाहर निकलने लगे। स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह संयोग ही था कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
घटना के बाद कुछ समय तक वहां लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। ग्रामीणों ने खराब सड़क और बसों की लापरवाहीपूर्ण स्थिति पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि रोजाना इस मार्ग पर बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं।इसलिए प्रशासन को सड़क की मरम्मत और वाहनों की जांच पर ध्यान देना चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *