You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता: डीएम

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर निस्तारण
बलिया।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए नौ शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में संपूर्ण समाधान दिवस में भी महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को नौ महिलाओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायती पत्र प्रस्तुत किए। संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए। विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एसडीएम सदर, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *