You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अपील, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार

त्योहारों में न हो उपद्रव, बना रहे सामाजिक सौहार्द: डीएम
बलिया।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जनपद के समस्त नागरिकों को नवरात्रि और विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे इन पावन त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार का उपद्रव न करें और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्रि और विजयदशमी का पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, समानता और एकता का संदेश देता है। समाज के सभी वर्गों के लोगों को मिल-जुलकर इन त्योहारों को मनाना चाहिए, ताकि जनपद में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे।


उन्होंने कहा कि बलिया जनपद के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं को सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से दूर किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि जनपदवासी एकजुट होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और विकास में अपनी सहभागिता निभाएं। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं तथा उत्तर प्रदेश और बलिया जनपद की उन्नति एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी के सामूहिक प्रयासों से बलिया जनपद विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से शांति, एकता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने तथा मिल-जुलकर त्योहार मनाने का आह्वान किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *