You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : सेवा भारती के कन्या पूजन कार्यक्रम में 251 कन्याओं का पूजन

नवरात्र में नारी शक्ति के सम्मान और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
बलिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के सेवा विभाग और सेवा भारती की ओर से रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जगदीशपुर के विशाल सभागार में 251 कन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मां दुर्गा के स्वरूप में सुसज्जित कन्याओं का विधिवत पूजन कर नारी शक्ति के सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सह जिला संघचालक डॉ. विनोद, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर, विशिष्ट अतिथि सेवा भारती गोरक्ष प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय, प्रांत सेवा प्रमुख रविशंकर और विभाग मंत्री अंजना तिवारी ने मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कन्याओं के पांव पखारकर और तिलक लगाकर पूजन किया गया। देवी स्तुति और जयघोष से पूरा सभागार भक्तिमय हो उठा।


मुख्य अतिथि युद्धवीर ने नवरात्र, नवदुर्गा और विजयादशमी के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवरात्र केवल उपासना का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति के जागरण का अवसर है। मां दुर्गा के नौ स्वरूप हमें सृजन, पालन, साहस और बुराइयों पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र हमें आलस्य, अहंकार, स्वार्थ और अधर्म जैसी आसुरी वृत्तियों पर विजय प्राप्त कर करुणा, सेवा, त्याग और पराक्रम जैसे गुण अपनाने का संदेश देता है।


विशिष्ट अतिथि डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय ने विषय प्रस्तावना रखी। इस दौरान बच्चियों ने देवी गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन और अतिथियों का परिचय निधि पांडेय ने कराया। अंत में कन्याओं को बैठाकर प्रसाद ग्रहण कराया गया।


इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख डॉ. संतोष तिवारी, चंद्रशेखर, नगर प्रचारक रितेश, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण सिन्हा, दीपक अग्रवाल, सूनाथ सोनी, अजय गुप्ता, मातृशक्ति आयाम प्रमुख उषा राय सहित अनेक कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रचार प्रमुख उमेश ने दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *