रोशन जायसवाल
636 स्थानों पर स्थापित की गईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं, आकर्षक विद्युत झालरों से जगमगाए पंडाल
बलिया। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को जिले भर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थापित पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मातारानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस बार पूजा समितियों की ओर से एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडालों का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और आकर्षक सजावट से पंडालों की छटा देखते ही बन रही है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। पूजा स्थलों पर बज रहे देवी गीतों की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। वहीं, परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

जिले में कुल 636 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों के आसपास मेले जैसा दृश्य रहा। श्रद्धालुओं की आवाजाही से प्रमुख मार्गों और पूजा स्थलों पर चहल-पहल बनी रही। बच्चों और युवाओं में भी दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

इन जगहों पर स्थापित है पूजा पंडाल
नगर क्षेत्र में गांधीनगर, ओक्डेनगंज, शास्त्रीनगर, बड़ा गड़हा, आर्यसमाज रोड, कासिमबाजार रोड, सेंट थॉमस स्कूल जगदीशपुर, रेलवे कालोनी, कृष्णानगर, स्टार क्लब कोतवाली, कलेक्ट्रेट कॉलोनी, गुदरी बाजार, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड, जापलिनगंज, भृगु मंदिर, कदमतर, महावीर घाट काली मंदिर, सुतरपट्टी, बड़ा गड़हा सहित विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन स्थानों पर सप्तमी से ही प्रतिमाओं के पट खुलने के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया था। अष्टमी पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच पूजा पंडालों में उत्सव का माहौल बना रहा।
आर्यसमाज रोड का दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा





बड़ा गड़हा मोहल्ला में स्थापित दुर्गा प्रतिमा





भृगु मंदिर के पूजा पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा

कांग्रेस भवन के पास गांधी नगर के पूजा पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा


कलेक्ट्रेट कालोनी के पूजा पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा



कोतवाली, अशोका होटल के पास पूजा पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा



लोहापट्टी में पूजा पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा





ओक्डेनगंज मे स्थापित दुर्गा प्रतिमा




