You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बलिया में फिर लौटेंगे आनंद दुबे? वरिष्ठ कोषाधिकारी की खाली कुर्सी से चर्चाएं तेज

स्थानांतरण के बाद नए अधिकारी की तैनाती को लेकर अटकलें, वापसी के आधिकारिक आदेश की पुष्टि नहीं
रोशन जायसवाल,
बलिया।
जिले में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे की संभावित वापसी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। उनके स्थानांतरण के बाद वरिष्ठ कोषाधिकारी के पद पर अब तक तैनाती नहीं होने की बात सामने आने के बाद उनकी वापसी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, शासन की ओर से उनकी वापसी को लेकर अभी तक किसी आधिकारिक आदेश की पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि आनंद दुबे एक बार फिर बलिया में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या शासन उन्हें दोबारा जिले में तैनात करेगा या फिर इस पद पर किसी दूसरे अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। फिलहाल इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है।


इधर, शारदीय नवरात्र के अवसर पर आनंद दुबे अपनी पत्नी अर्चना पांडेय के साथ लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की। इस मुलाकात के बाद उनकी बलिया वापसी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। हालांकि, मंत्री से मुलाकात को उनकी संभावित तैनाती से जोड़कर देखना महज अटकल है। इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अब सबकी निगाहें शासन के अगले फैसले पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में ही स्पष्ट हो सकेगा कि आनंद दुबे की बलिया वापसी होती है या वरिष्ठ कोषाधिकारी के पद पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती की जाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *