You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : आरके मिशन स्कूल के छात्र आदित्य पाण्डेय का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर पर चयनित, बलिया का बढ़ाया मान

बलिया। शिक्षा, नवाचार और प्रतिभा के क्षेत्र में आरके मिशन स्कूल, सागरपाली के छात्र आदित्य कुमार पाण्डेय ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अपने प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर पर चयन कराकर विद्यालय सहित जनपद का गौरव बढ़ाया है। आदित्य की इस सफलता के पीछे दो वर्षों का निरंतर परिश्रम, गहन अध्ययन, नए विचारों पर काम करने की लगन और शिक्षक के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, आदित्य पाण्डेय के दो वर्षों तक जारी रही इस मेहनत का सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर चयन के रूप में सामने आया। इस संबंध में विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि आदित्य के प्रोजेक्ट को तैयार कराने और उसे विकसित करने में उन्होंने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने छात्र को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया और प्रोजेक्ट पर निरंतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

डायरेक्टर हर्ष श्रीवास्तव ने दी बधाई
विद्यालय के डायरेक्टर हर्ष श्रीवास्तव ने आदित्य पाण्डेय को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर किसी विद्यार्थी के प्रोजेक्ट का चयन होना विद्यालय के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। हर्ष श्रीवास्तव ने प्रोजेक्ट को तैयार कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षक धर्मेंद्र वर्मा की भी सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने आदित्य पाण्डेय की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *