बलिया। स्वीट्स एंड बेकरी एसोसिएशन बलिया के तत्वावधान मे आयोजित बलिया के स्वीट्स एंड बेकरी के व्यापारी बन्धुओं की बैठक गुदरी बाजार स्थित यूपी-60 रेस्टोरेंट में हुई। बैठक मे संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश मद्धेशिया ने कहा की संगठन को मजबूत बनाने के लिए इस संगठन मे शहर मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के स्वीट्स एंड बेकरी से संबन्धित व्यापार करने वाले व्यापारी बन्धुआंे को अधिक से अधिक संख्या मे जोड कर संगठन को मजबूत किया जाये।

बैठक मे मुख्य वक्ता व्यापारी नेता संजीव कुमार डम्पू ने कहा कि सभी व्यापारी बन्धुओ को अपना रजिस्टशन फुड विभाग में अवश्य करा लेना चाहिए और जिनका पहले से रजिस्ट्रेशन है उन ब्यापारियों को समय से एक माह पूर्व ही अपनी रजिस्ट्रेशन का ऑन लाइन रिनुवल करा लेना चाहिए ताकि व्यापार करने मे लइसेंशन को लेकर किसी भी प्रकार का समस्या उत्पन्न न हो। संगठन के उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने उपस्थित ब्यापारियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
बैठक के दौरान संगठन की विस्तार को लेकर संगठन के महामंत्री राजू गुप्ता ने संगठन मे पदाधिकारियों एवं समिति सदस्य की घोषणा हुई। इसमें महामंत्री शंभू चौरसिया, मंत्री श्रीप्रकाश, मंत्री दिब्यांशु गुप्ता, संगठन मंत्री राकेश महाजन, आय व्यय निरीक्षक विशाल यादव, मिडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शामिल है। वहीं कार्यसमिति सदस्यगणों में दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता, ललन गुप्ता, नागा साहू, संजय कुमार, कृष्णा कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, साकेत गुप्ता आदि है। अध्यक्षता श्रीकृष्ण कुमार गुप्ता व संचालन संतोष गुप्ता ने किया।
