You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया की बेटी पलक शुक्ला ने नीट में लहराया परचम

width="500"

बलिया। जनपद की होनहार बेटी पलक शुक्ला ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट 2026 में प्रथम प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर बलिया का नाम रोशन किया है। उन्होंने 99 परसेंटाइल प्राप्त करते हुए 7862 रैंक हासिल की है। वह देश के शीर्ष एक प्रतिशत सफल अभ्यर्थियों में शामिल हो गई हैं।
पलक का पैतृक निवास ग्राम मिड्ढा (बेरुआरबारी) है। वर्तमान में वह परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती हैं। उन्होंने एक कोचिंग से नीट की तैयारी की। पलक ने वर्ष 2023 में हाईस्कूल परीक्षा में 97.2 प्रतिशत व वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
पलक ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान प्रतिदिन लगभग 15 घंटे नियमित अध्ययन किया। कठिन विषयों पर विशेष ध्यान, लगातार अभ्यास और सकारात्मक सोच ने उन्हें यह मुकाम दिलाया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता प्रियंका शुक्ला (गृहिणी), पिता पुष्कल शुक्ला (गाजियाबाद स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर), मामा प्रवीण पांडेय (अध्यापक, बेसिक शिक्षा विभाग, बलिया) व परिवार के अन्य सदस्यों को दिया। पलक का एक छोटा भाई भी है, जो वर्तमान में हाईस्कूल का छात्र है।
पलक ने कहा कि उनका सपना एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों, शुभचिंतकों तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *