
बलिया। द होराइजन स्कूल, त्रिकालपुर में शनिवार को छात्र नेतृत्व एवं उत्तरदायित्व की भावना के विकास हेतु इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कर्नल एनके सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा तुलसी पूजन एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया गया।

विद्यालय के हेड बॉय पद पर इरफ़ान अख्तर तथा हेड गर्ल पद पर राजश्री सिंह को मनोनीत किया गया। वहीं स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में सौरभ यादव तथा जूनियर विंग की हेड बॉय रूद्र सिंह एवं हेड गर्ल के रूप में अपूर्वा उपाध्याय को दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के चारों हाउस मे रेड हॉउस अनुष्का ब्लू, हाउस सिमरन ग्रीन हॉउस फरहान अख्तर एवं येलो हॉउस सभ्यता को कैप्टनों का चयन किया गया जो विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के संचालन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

प्रधानाचार्य एस. सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति स्वरूप पौधा भेंट कर स्वागत किया। प्रधानाचार्य नें नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि एनके सिंह कर्नल (सेवानिवृत) ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, संगठनात्मक कौशल तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन अंवेषा राय एवं सुहाना यादव नें किया।

