
शिवानंद वाग्ले,
रसड़ा। रसड़ा कोतवाली में सोमवार को विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रसड़ा के कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह को उनके कार्यकाल के बाद भावभीनी विदाई दी गई। पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, रसड़ा के नवनियुक्त कोतवाल सुशील कुमार का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी। समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

