
मथुरा के कृष्ण धाम कॉलोनी में कूड़ा उठाने को लेकर सफाई कर्मियों और स्थानीय निवासी के बीच विवाद हो गया। गुस्साए सफाई कर्मियों ने कूड़े से भरी गाड़ी मकान के बाहर खाली कर दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र के कृष्ण धाम कॉलोनी में सोमवार कूड़ा उठाने को लेकर सफाई कर्मियों और स्थानीय निवासी फौजी सुरेंद्र में विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए सफाई कर्मी कूड़ी से भरी गाड़ी को मकान मालिक के बाहर ही खाली कर दी। इससे कॉलोनी में हंगामा होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और कूड़े के ढेर को वहां हटवाया। सफाईकर्मियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने नाराजगी जताते हुए सुरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ अभद्रता या मारपीट की घटनाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की और जयभीम के नारे लगाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

