You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में बेखौफ बदमाश: बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मैनेजर से लूटा रूपये से भरा बैग

width="500"

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के महरेव गांव स्थित गैस एजेंसी के मैनेजर से सोमवार की देर रात करीब 8ः30 बजे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा, सीओ अक्षय कुमार और स्वाट टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार गैस एजेंसी के मैनेजर उपेंद्र राय सोमवार की रात एजेंसी बंद करने के बाद बाइक से रुपयों से भरा बैग लेकर अपने घर हैबतपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने मैनेजर के साथ मारपीट की और उनके पास मौजूद रुपयों से भरा बैग छीन लिया। अचानक हुई घटना से मैनेजर सहम गए। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से बाइक लेकर फरार हो गए।


पीड़ित मैनेजर ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चितबड़ागांव पुलिस के साथ एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम को भी लगाया है।
इस संबंध में एएसपी संजय वर्मा ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। देर रात मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *