
बलिया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल बहेरी मिड्ढा के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत परिणाम दर्ज कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के छात्र प्रशांत कुमार कुशवाहा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वहीं मो. कामिल ने 93.2 अंक के साथ द्वितीय स्थान, मेराज ने 92.8 अंक के साथ तृतीय, सौम्या ने 91.2 के साथ चतुर्थ और नमन गुप्ता ने 90.4 अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया। अधिकांश विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया जो विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और शिक्षकगण के अथक प्रयास का प्रतिफल है।
विद्यालय के प्रबंधक शाहिद सर, प्रधानाचार्य मनीष कुमार मिश्र सहित शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जल भविष्य की कामना की है।

