You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जलशक्ति मंत्री के निर्देश पर पूर्व मंत्री के साथ ड्रेन निरीक्षण में निकले अफसर

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
विगत दिनों पूर्व मंत्री नारद राय जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से फेफना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा कथरिया, फिरोजपुर, दौलतपुर, नरहीं, कैथवली और सुरापाली गांवों के लोगों को बाढ़ जैसी समस्याओं से निजात देने के लिए पूर्व मंत्री मंत्री नारद राय का प्रयास सफल दिखाई दे रहा है। गुरूवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश सिंह, सहायक अभियंता राममिलन और जेई राजकुमार चौरसिया को लेकर कुल तीन जगहों पर ड्रेन का निरीक्षण किया। शिकायत यह मिली कि ड्रेन की सफाई कभी नहीं हुई थी। अब ड्रेन की सफाई से किसान व काश्तकारों के उपजाऊ जमीनों पर बाढ़ का पानी नहीं पहुंचेगा और फसल नुकसान नही होगा, यह पूरी कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बहुत गंभीर समस्या है, कुल तीन जगहों पर लगभग 15 किलोमीटर है। जलशक्ति मंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले काम को पूरा कर लिया जाएगा। इसको लेकर सफाई कार्य बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा। पूर्व मंत्री नारद राय ने जलशक्ति मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनका जो प्रयास था उस प्रयास को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजेश सिंह, मनोज राय, जितेंद्र राय, अमरनाथ राय, कमलेश सिंह, संतीश चौधरी उर्फ नागा चौधरी हरेराम राय, संतोष राय, विनोद राय, भोला सिंह, राजा यादव, अंजनी उपाध्याय, पीएन सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *