You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रेमचक उर्फ उमरगंज के क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से की मांग

width="500"

बलिया। जनपद के सिविल लाइन टाउन-4 फीडर अंतर्गत प्रेमचक उर्फ उमरगंज के नागरिकों ने क्षेत्र की दो प्रमुख जनसमस्याओं अनियमित विद्युत आपूर्ति तथा कटहल नाला एवं पौहारीपुर नालों की बदहाल स्थिति को लेकर जिलाधिकारी से शीघ्र समाधान की मांग की है।


कांग्रेस नेता अबुल फैज ने बताया कि सिविल लाइन टाउन-4 फीडर के अंतर्गत कई दिनों से लगातार विद्युत कटौती, लो वोल्टेज तथा बार-बार वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं पंखे, कूलर एवं अन्य विद्युत उपकरण सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही घरेलू विद्युत उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी बनी हुई है। नागरिकों ने फीडर एवं ट्रांसफार्मरों की तकनीकी जांच कराकर तथा जर्जर तारों को बदलकर नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

कटहल नाला एवं पौहारीपुर नाला की सफाई, गाद निकासी तथा अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई गई है। नागरिकों का कहना है कि नालों में गाद एवं अवरोध के कारण बरसात के दौरान जलनिकासी बाधित हो जाती है, जिससे जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए दोनों समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील की है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *