You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : वृद्धाश्रम के औचक निरीक्षण में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश

width="500"

बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने शनिवार को गड़वार स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनके रहन-सहन, खान-पान एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और छोटी-छोटी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।
यह निरीक्षण उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन में किया गया। सचिव ने वृद्धजनों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर वृद्धाश्रम में चिकित्सीय परीक्षण एवं अस्थि रोग विशेषज्ञों का स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी वृद्धजन को किसी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया से संपर्क कर सकता है।


निरीक्षण के उपरांत वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में श्माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007श् सहित वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनसे संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर लेखाकार भूपेन्द्र सिंह, स्टोर कीपर तेजबहादुर, केयर टेकर मुकेश सिंह, दयाशंकर वर्मा सहित वृद्धाश्रम के कर्मचारी एवं सभी वृद्धजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *