
बलिया। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मुख्य मुकाबला जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) और मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क के बीच खेला गया, जिसमें जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने मेजबान सनबीम एकेडमी को 6-2 के बड़े अंतर से पराजित किया। अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव 2 और आइशा गुप्त ने 1 व श्रेया ने 1 किये।
इस धमाकेदार जीत के साथ जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने प्रतियोगिता के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। टीम की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों व खेल स्टाफ शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को बधाई दी। इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा नीतू मिश्रा समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

