You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : महाकुंभ में भगदड़: बलिया के उषा देवी का परिजन कर रहे इंतजार, नहीं चल रहा पता

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा के एक दर्जन से अधिक महिलाएं व पुरुष मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में स्नान करने के लिए गए हुए थे। रात में अचानक जहां अफवाह के दौरान कई लोग इधर से उधर हो गए। जानकारी न होने के अभाव में परिजन काफी परेशान हैं। वही अभी तक 50 वर्षीय उषा देवी का अब तक पता नहीं चलने से परिजनों में कोहराम मचा है।


जानकारी के अनुसार उषा देवी 50 वर्ष पत्नी लल्लन राजभर बरवा निवासिनी अपने गांव के दर्जनों लोगों के साथ प्रयागराज मौनी अमावस्या पर स्नान करने गई थी। घर के लोगों ने बताया कि रात एक बजे के करीब स्नान करने के बाद ये लोग बाहर निकल रहे थे तभी बड़ी संख्या में लोग भागते नजर आए। लोग कुछ समझ पाते तब तक इनकी पूरी टीम इधर से उधर भटक गयी। उस टीम से दो लोग जब गांव पहुंचे तो आप बीती बताई। वही उस टीम के सात लोग आजमगढ़ से बलिया के लिए चले हैं। वहीं उषा देवी ने किसी के मोबाइल से बात कर अपने घरवालों को सकुशल होने की बात तो बताई लेकिन उसके बाद उषा देवी से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया जिससे परिजन काफी परेशान व दुःखी हैं। ग्राम प्रधान छोटक राजभर ने बताया कि गांव के केवल उषा देवी को छोड़ सभी लोगों का पता चल गया है। उनका भी खोज किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *