You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 25 लाख के अवैध गांजा को पुलिस ने कराया नष्ट

width="500"

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में आपरेशन क्लीन अभियान के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीजी) द्वारा मादक पदार्थों के कुल 36 अभियोगों से संबंधित माल को नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा नष्ट कराये गये कुल 99.910 किग्रा अवैध मादक पदार्थ (अवैध गांजा) जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रूपये बतायी जा रही है।
एसपी के अनुसार जनपद के 12 थानों (कोतवाली, सुखपुरा, गड़वार, बांसडीह रोड, मनियर, नगरा, रसड़ा, बैरिया, पकड़ी, हल्दी, बांसडीह, सिकन्दरपुर) पर पंजीकृत कुल 36 अभियोगों से सम्बंधित कुल 99.910 किग्रा (अवैध गांजा) था जिसे नष्ट करा दिया गया है। उक्त माल को गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र स्थित वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के इन्सिनेटर में ले जाकर विनिष्टीकरण कराया गया।


पुलिस के अनुसार काफी समय से थानों में मादक पदार्थ (गांजा) जमा है जिसके निस्तारण हेतु विशेष पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन में जनपद में सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थ के अधिग्रहण, भण्डारण, निस्तारण, विनष्टीकरण तथा न्यायिक पर्यवेक्षण हेतु निर्गत निर्देशों के अनुक्रम में जनपद में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व सदस्य अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर व क्षेत्राधिकारी सदर श्यमाकान्त हैं। उनके देखरेख में गांजे को नष्ट किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को बलिया पुलिस द्वारा जनपद के 12 थानों पर अवैध मादक पदार्थों से संबंधित पंजीकृत कुल 36 अभियोगों से सम्बंधित कुल 99.910 किग्रा (अवैध गांजा) का विनष्टीकरण कराया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *