You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी ने की आत्मदाह की कोशिश, अधिकारियों ने बचाया

width="500"

यूपी के अयोध्या में रुदौली तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एक पीड़ित किसान सत्रोहन ने अधिकारियों के सामने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। वह लंबे समय से जमीन की पैमाइश और शिकायतों के लंबित होने से परेशान था।
लेखपाल और संबंधित अधिकारियों को कई बार आवेदन देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इस पर किसान का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। सत्रोहन ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। उसकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।

घटना के समय तहसील दिवस में विधायक रामचंद्र यादव, एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ समेत कई अधिकारी मौजूद थे। माहौल को देखकर पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने किसान को पकड़ लिया। इससे बड़ी घटना टल गई। प्रशासन ने किसान को सुरक्षित हिरासत में लेकर उसकी शिकायत को गंभीरता से सुनने और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *