You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : चर्चित किन्नर रेखा हत्याकांड : नगदी सहित आभूषण बरामद

width="500"

बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के चर्चित किन्नर रेखा हत्याकांड का पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के साढ़े पांच लाख रुपये नगद, 30 थान सोने के आभूषण व 39 थान चांदी के आभूषण भारत छपरा निवासी रशीद मियां के घर से बरामद कर उसके उत्तराधिकारी किन्नर साथी को सुपुर्द कर दिया है। बताया गया कि रेखा लंबे समय से रशीद मियां के घर पर रह रही थी।


यह जानकारी क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शनिवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि पैसे के लेनदेन के विवाद में रानीगंज निवासी रवि गुप्ता ने किन्नर रेखा की गला घोटकर हत्या की थी। वारदात में उसकी पत्नी मोना सहयोगी थी, जबकि साक्ष्य छिपाने में पिता विजय गुप्ता व चाची ने सहयोग किया। इस मामले में सभी को जेल भेजा जा चुका है।


सीओ के अनुसार 17 फरवरी को दोपहर 1:09 बजे रवि ने अपने पिता को डेयरी की दुकान पर बुलाया और बैंक जाने की बात कही। सीसीटीवी फुटेज में 1:12 बजे वह दुकान से निकलकर घर जाते हुए दिखाई देता है। 1:13 बजे किन्नर रेखा भी उसके पीछे-पीछे घर जाती दिखती है। कॉल डिटेल से पता चला कि रवि ने पैसे देने के बहाने रेखा को घर बुलाया था।

पुलिस के मुताबिक मकान के चौथे तल पर स्थित एक कमरे में, जहां रवि रहता था, वहीं गला दबाकर हत्या की गई। शव को एक बक्से में छिपा दिया गया था। पुलिस की सख्ती और पूछताछ के चलते शव ठिकाने लगाने का मौका नहीं मिला। पुलिस दबाव के कारण रवि ने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने दुकान खोलने के लिए रेखा से मोटी रकम ली थी, हालांकि कुल रकम की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस शीघ्र ही आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *