You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia :घर पर रहकर की तैयारी, रविश कुमार ने जेईई मेन में किया 98.17 परसेंटाइल हासिल

width="500"

बलिया। सहतवार क्षेत्र के सुरहिया गांव निवासी रविश कुमार वर्मा ने जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा में 98.1706997 परसेंटाइल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका रोल नंबर यूपी-200100862 है। सफलता की खबर मिलते ही परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
रविश कुमार वर्मा किसान भोलानाथ वर्मा के पुत्र हैं। प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 6 तक उन्होंने कार्मेल मिशन स्कूल, बांसडीह से प्राप्त की। इसके बाद कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल, नारायणपुर (बांसडीह) से पूरी की।
उन्होंने घर पर रहकर ही जेईई की तैयारी की। होम ट्यूशन शिक्षक नंदलाल सर के मार्गदर्शन में नियमित अध्ययन और अनुशासन के बल पर यह सफलता प्राप्त की। रविश ने बताया कि निरंतर अभ्यास, मॉक टेस्ट और समय प्रबंधन उनकी सफलता की कुंजी रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *