You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पंचायत चुनाव में देरी पर सजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की मंशा उठाए सवाल

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। समाजवादी जनता पार्टी (सजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ‘अन्नू सिंह’ ने पंचायत चुनावों में हो रही देरी को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए समय पर चुनाव कराना अत्यंत आवश्यक है। अन्नू सिंह ने मांग की कि यदि निर्धारित समय पर पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं है, तो इन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही संपन्न कराया जाए।

इससे प्रशासनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और जनता को बार-बार चुनावी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति से विकास कार्य प्रभावित होंगे। गांवों में चल रही योजनाएं ठप पड़ सकती हैं और लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सजपा प्रदेश अध्यक्ष कहा कि यदि सरकार इस विषय में जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो इससे गांव के विकास कार्याे पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *