You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : विद्युत कनेक्शन देने में विलंब करने पर 32 जेई को नोटिस जारी

width="500"

बलिया। विद्युत कनेक्शन उपभोक्ताओं को देने में देरी करने पर अधीक्षण अभियंता ने 32 जेई को शनिवार को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। आरोप है कि 20 से 25 दिन सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी जेई अपने पास लटकाए रहे। कनेक्शन न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


विद्युत निगम की तरफ से नए कनेक्शन का प्राविधान के अनुसार झटपट पोर्टल के माध्यम से 10 दिन के भीतर कनेक्शन मिल जाना चाहिए लेकिन जेई की लापरवाही से उपभोक्ताओं को निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिला। विभागीय जांच में मामला प्रकाश में आने पर 32 जेई को नोटिस जारी की गई है। अधीक्षण अभियंता इं. विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि संबंधित जेई को नोटिस जारी की गई है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सभी के खिलाफ विभागीय दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *