You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : शिवरामपुर घाट पर दर्दनाक हादसा: गंगा स्नान के दौरान चार युवक-युवतियों की डूबने से मौत

width="500"

बलिया। जनपद के कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवरामपुर घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से चार युवक-युवतियां डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक चले खोज अभियान के बाद चारों के शव बरामद कर लिए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे चार युवक-युवतियां गंगा स्नान के लिए शिवरामपुर घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से खोजबीन शुरू की गई।


हादसे में मृतकों की पहचान हर्षिता चौहान (17) पुत्री अजीत चौहान, नंदिता चौहान (12) पुत्री अजीत चौहान निवासी गढ़ रामपुर भोज थाना गड़वार, अरुण चौहान (20) पुत्र मोहन चौहान निवासी कल्याणीपुर थाना फेफना तथा अर्जुन चौहान (19) पुत्र मुरली चौहान निवासी खिलाड़ी महेशपुर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि अर्जुन अपने मामा वशिष्ठ चौहान के घर कल्याणीपुर फेफना में रह रहा था।


घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद शिवरामपुर घाट पर भारी भीड़ जुट गई। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *