
बलिया। ब्रेथवर्क योग एक शक्तिशाली प्राणायाम है जो मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर करता है। उक्त बातें यादवेंद्र यादव उर्फ मुन्ना ने कही। उन्होंने बताया कि यह प्राणायाम मैं लोगों को निशुल्क करवाता हूं। बताया कि ध्यान की इस अद्भुत तकनीक में हम सांस की शक्ति द्वारा शरीर और नर्वस सिस्टम को भावनात्मक बोझ, सीमित मान्यताओं और नकारात्मक विचारों से मुक्त कर पाते है।
उन्होंने बताया कि ब्रेथवर्क से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ नर्वस सिस्टम को मजबूत करती है। इससे मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तनाव व वेदना को दूर करता है। उन्होंने बताया कि इस प्राणायम को जन- जन तक पहुंचाने के लिए मैं घर-घर जाकर लोगों को निशुल्क करवाता हूं। उन्होंने चंद्रशेखर नगर स्थित अपने आवास पर भी मैं यह प्राणायाम निशुल्क करवाता हूं इसके लिए मेरे मोबाइल नंबर 9415061577 पर संपर्क कर सकते है।

