You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : एसपी ने 7 थानों के प्रभारी बदले, प्रवीण सिंह शहर कोतवाल

width="500"

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत बलिया शहर कोतवाली सहित सात थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष बदले गए हैं। डीसीआरबी और अपराध शाखा को भी नए प्रभारी मिले हैं। इसके अतिरिक्त, 59 हेड कांस्टेबलों और कांस्टेबलों को भी नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।


स्थानांतरित सूची के अनुसार, शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी को अपराध शाखा भेजा गया है। बांसडीह कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को अब शहर कोतवाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, न्यायालय सुरक्षा प्रभारी राकेश कुमार सिंह को बांसडीह कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। मॉनिटरिंग सेल/रिट सेल के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह को नरहीं का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक विपिन सिंह को पुलिस लाइन से डीसीआरबी का प्रभार दिया गया है।


नरहीं के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह को दोकटी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। दोकटी के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक प्रशांत चौधरी को सहतवार की जिम्मेदारी दी गई है। सहतवार के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को मीडिया सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पकड़ी के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक लालमणि सरोज को खेजुरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि खेजुरी के मिथिलेश कुमार को पकड़ी का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया सेल के प्रभारी उप निरीक्षक कौशल पाठक को पीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *