Asarfi

Ballia : फैशन वीक में निशु और मेकअप आर्टिस्ट रीना व एंकर पलक का रहा जलवा

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
कलाजोन फैशन वीक 2026 में जहां एक तरफ मिस बलिया निशु यादव व मिस्टर बलिया सौरभ के सिर पर ताजपोशी हुई वहीं पलक वर्मा और रीना गुप्ता का नाम भी जबरदस्त रहा। पलक वर्मा पूरे कार्यक्रम की संचालिका थी वहीं रीना गुप्ता ने कई माडलों को मेकअप से खूबसूरत बना दिया। जिसकी चर्चाएं जमकर होती रही।

यहा तक कि पलक वर्मा को मंच से रीना गुप्ता का नाम लेना पड़ा। पलक ने कहा कि मैं रीना के मेकअप कला की दीवानी हो गई हूं। क्योंकि आज उन्होंने मुझे और खूबसूरत बना दिया।

मैं इनके मेकअप को कभी नहीं भूल पाउंगी। इनके हाथ में जादू है जो आज देखने को मिला।

वहीं कार्यक्रम के आयोजक कलाजोन के रामकुमार मुन्ना ने मिस बलिया और मिस्टर बलिया को सम्मानित करते हुए पलक व नेहा की भी प्रशंसा की। साथ ही कार्यक्रम में सभी शामिल लोगों के प्रति आभार जताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *