You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : रूपये का बंडल गिराकर उचक्कों ने महिला से उतरवाएं आभूषण

width="500"

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर बैरिया मार्ग पर बीबी टोला पुल के पास मंगलवार को एक महिला के सामने रुपये का बंडल गिरा कर उचक्कों ने अधिक रुपए देने का झांसा देकर उसके शरीर से सोने चांदी के जेवर उतरवा कर फिल्मी स्टाइल से लेकर भाग खड़े हुए। महिला के रोने चिल्लाने चीखने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बैरिया पुलिस चौकी पहुंचाया। जहां उसने चौकी इंचार्ज बैरिया अजय कुमार को आप बीती सुनाई, और न्याय की गुहार लगाई।

बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फते राय निवासी ब्रजेश पासवान की पत्नी साम्भा देवी बकुलहा से पाटलिपुत्र पैसेंजर ट्रेन से सुरेमनपुर उतरी। वहां से टेंपो मे सवार होकर रानीगंज बाजार आई। वहां से पैदल ही रानीगंज पुल के इस पार कुछ सामान खरीदने के लिए आ रही थी, कि पीछे से दो उचक्के लग गए, और उसे अधिक रुपया देने का झांसा देकर पुल के पास ही उसके शरीर से चांदी के पाजेब,सोने के मंगलसूत्र,जीऊतिया,कान की बाली व अन्य आभूषण उतरवाकर ले भागे। इसके बाद महिला रोने चिल्लाने लगी।जिससे मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने ससुराल से अपने ननिहाल सावन छपरा जाने के लिए निकली थी। उक्त घटना के बाद पीड़िता के पिता दलजीत टोला निवासी बालेश्वर पासवान भी चौकी में पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी इंचार्ज बैरिया अजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर घटना की जांच हो रही है।फुटेज मिलते ही कार्रवाई होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *