You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सभासद के दादा के निधन पर मंत्रियों ने व्यक्त की शोक संवेदना

width="500"

बलिया। नगर पालिका परिषद, वार्ड नंबर-20 के सभासद प्रेरक गुप्ता गौरव के दादा के निधन के उपरांत, उनके आवास पर भाजपा के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दानिश आजाद अंसारी और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान मंत्रियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

भाजपा जिला मंत्री आलोक सिंह के पिता के निधन पर मंत्रियों ने जताया शोक
बलिया। भाजपा जिला मंत्री आलोक सिंह मोनू के पिता के निधन का दुःखद समाचार मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह मिश्र दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर ंिसह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने पहुंचे नेताओं ने आलोक सिंह मोनू और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस मौके पर भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक भी मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *