Asarfi

Ballia : नई स्कॉर्पियो पीआरवी के साथ और मजबूत हुई बलिया पुलिस की डायल-112 सेवा

width="500"

बलिया। आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा जनपद बलिया को तीन नई स्कॉर्पियो पीआरवी वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन परिसर से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि “सेवा, सुरक्षा, संवेदना” के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें। उन्होंने जनता के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं यूपी-112 के नोडल अधिकारी संजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान, क्षेत्राधिकारी यातायात/यूपी-112 अक्षय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *