You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पश्चिम बंगाल के सीएम के पीए हत्याकांड में बलिया पहुंची सीबीआई, कोतवाली में गिरफ्तार आरोपित राज सिंह के परिजनों से अलग-अलग पूछताछ

width="500"

बलिया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले की जांच के लिए सीबीआई की एक टीम बलिया पहुंची है। एसपी ओमवीर सिंह ने जानकारी दी कि दो सदस्यीय सीबीआई टीम ने गिरफ्तार आरोपित राज सिंह के परिवार के सदस्यों से कोतवाली थाने में पूछताछ शुरू कर दी है।
राज सिंह की माता जामवंती ने अपनी संपत्ति जिसमें घर और कपड़ों के शो-रूम का सीसीटीवी फुटेज शामिल है, कई दस्तावेज सीबीआई टीम को सौंपे हैं। कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सीबीआई टीम ने राज सिंह की माता और बड़े भाई ऋषवंत से थाने में अलग-अलग पूछताछ की। इसके अलावा टीम ने दुकानदारों और राज के दोस्तों से भी जानकारी जुटाई है। पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। राज सिंह को इस मामले में मुख्य आरोपित माना जा रहा है, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी हुई थी। सीबीआई की टीम ने बलिया पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया है, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

पूछताछ में मिली कई महत्वपूर्ण जानकारी
बलिया। राज सिंह के परिवार से पूछताछ के दौरान सीबीआई ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की हैं। जामवंती ने बताया कि उनके बेटे का किसी भी प्रकार का आपराधिक इतिहास नहीं है। वह एक सामान्य जीवन जी रहा था। हालांकि, सीबीआई ने इस मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच करने का निर्णय लिया है। सीबीआई की टीम ने राज सिंह के दोस्तों और परिचितों से भी पूछताछ की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या राज सिंह की किसी से दुश्मनी थी या फिर हत्या के पीछे कोई और कारण था। इस मामले में स्थानीय पुलिस भी सीबीआई का सहयोग कर रही है और सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रही है।

सीबीआई जांच को लेकर लोगों में चर्चा
बलिया। पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई की जांच को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी चर्चा है। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या इस मामले में न्याय मिलेगा या नहीं। स्थानीय प्रशासन भी इस मामले में सक्रिय है और सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। राज सिंह के परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद सीबीआई ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी संभावित साक्ष्यों को एकत्र किया जाए, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। माना जा रहा है कि सीबीआई की टीम कुछ समय तक बलिया में रहकर इस मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी और सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

राज सिंह के बैंक खाते एवं संपत्ति खंगाल रही जांच एजेंसियां
बलिया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गिरफ्तार बलिया के राज सिंह की आर्थिक गतिविधियों और संपत्तियों की जांच तेज हो गई है। जांच एजेंसियां राज सिंह एवं उसके परिजनों के बैंक खातों, लेनदेन और संपत्ति का ब्योरा जुटाने में लगी हैं।
सूत्रों के अनुसार राज सिंह हाई प्रोफाइल जीवनशैली जीता था। उसके पास लग्जरी वाहन, निजी सुरक्षा कर्मी और सहयोगियों का काफिला रहता था। बताया जा रहा है कि वह चिलकहर ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में भी जुटा था। जांच टीम यह पता लगाने में लगी है कि उसके पास इतनी बड़ी धनराशि कहां से आती थी। जांच एजेंसियों ने शहर के एसबीआई समेत तीन बैंकों और कुंवर सिंह डाकघर में राज सिंह एवं उसके परिजनों से जुड़े खातों की जानकारी जुटाई है। बताया जा रहा है कि घटना से करीब दो सप्ताह पहले डाकघर के बचत खाते से 15 लाख रुपये निकाले गए थे। इसके बाद भी कई किश्तों में धन निकासी हुई। अब जांच टीम यह जानकारी जुटा रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां खर्च की गई। राज सिंह की मां जामवंती देवी रसड़ा डाकघर में कार्यरत हैं। जांच एजेंसियां उनके खातों और लेनदेन की भी पड़ताल कर रही हैं।

राजनीतिक दबाव में फंसाने का आरोप
बलिया। राज सिंह के बड़े भाई ऋषिवंत सिंह ने कहा कि राजनीतिक दबाव में उनके भाई को परेशान किया जा रहा है। बैंक खातों की जांच की जानकारी उन्हें नहीं है। आनंद नगर स्थित घर में प्रथम तल और फर्श निर्माण के लिए पैसे निकाले गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी वाहन उनकी मां के नाम पर किश्तों में खरीदे गए हैं।

घर में हाल ही में लगा था सीसीटीवी कैमरा
बलिया। शहर के आनंद नगर स्थित राज सिंह के घर पर करीब एक माह पहले सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। परिजनों ने उसी कैमरे की फुटेज जारी कर दावा किया कि पीए हत्याकांड के दिन राज घर पर मौजूद था। हालांकि कालोनीवासियों का कहना है कि मकान में सिर्फ एक ही कैमरा लगा है। उसका एंगल उस स्थान की ओर नहीं है, जहां राज की कार और बाइक खड़ी रहती थी। बताया जा रहा है कि घर में चल रहे निर्माण कार्य को देखते हुए कैमरा लगाया गया होगा।

टोल प्लाजा पर यूपीआई भुगतान से मिला सुराग
बलिया। सूत्रों के अनुसार राज सिंह सात मई को लखनऊ में एक एमएलसी की बेटी की शादी में मां और दोस्तों के साथ गया था। लौटते समय अयोध्या-बस्ती मार्ग के एक टोल प्लाजा पर उसने यूपीआई से टोल टैक्स का भुगतान किया था। जांच में सामने आया कि पीए हत्याकांड के आरोपी फरारी के दौरान भी इसी यूपीआई आईडी से एक टोल प्लाजा पर भुगतान कर चुके थे। इसी आधार पर जांच एजेंसियों को महत्वपूर्ण सुराग मिला और पुलिस ने राज सिंह को हिरासत में लेकर कोलकाता पुलिस को सूचना दी। अब जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि चुनाव के दौरान राज सिंह कोलकाता किस कार्यक्रम में गया था और वहां उसकी किन लोगों से मुलाकात हुई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *