You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : गैस एजेंसी पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड से मारपीट, सीसीटीवी में कैद घटना

width="500"

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के खानपुर गांव स्थित एक गैस एजेंसी पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के समय मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित होमगार्ड रमाकांत यादव ने इस संबंध में सहतवार थाने में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।


जानकारी के अनुसार, रविवार को होमगार्ड जवान रमाकांत यादव चौन गैस एजेंसी पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर करीब 12ः15 बजे संतोष सिंह, उनके बेटे शुभम सिंह और सत्यम सिंह (निवासी दक्षिण टोला, सहतवार) अचानक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने कहा कि वे लाइन से नहीं जाएंगे और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें लात मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और उन्हें अंदरूनी चोटें आईं।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि होमगार्ड जवान की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *