You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद

width="500"

चितबड़ागांव। थाना चितबड़ागांव क्षेत्र में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद किया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23 दिसंबर 2025 को वादी द्वारा थाना चितबड़ागांव में तहरीर दी गई थी कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2020 में की थी। शादी के बाद से ही उनकी पुत्री को उसके पति राधेश्याम पुत्र दशरथ राम तथा ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना चितबड़ागांव पर मु0अ0सं0 224/25 धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 26 दिसंबर 2025 को थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शकील अहमद मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन पुल, टोंस नदी, कस्बा चितबड़ागांव के पास से वांछित अभियुक्त राधेश्याम पुत्र दशरथ राम, निवासी चितेश्वरनगर, थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया (उम्र लगभग 30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद दुपट्टा बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *