You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : चिकित्सा, कृषि व ड्रेन की सफाई का लेकर मंत्रियों से मिले पूर्व मंत्री

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
पूर्व मंत्री नारद राय चिकित्सा व कृषि के क्षेत्र में बेहतरी को लेकर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। उन्होंने सूर्यप्रताप शाही से मांग किया है कि कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव को और आधुनिक बनाने के लिए कदम उठाया जाए। साथ ही आचार्य नरेंद्र देव कृषि एंव औद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज से सम्बद्ध किया जाए।


इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नसीरपुर कला, चांदपुर गड़वार, चितबड़ागांव में एमबीबीएस चिकित्सक और महिला प्रसुति विशेषज्ञ की उपलब्धता, सीएचसी नरहीं पर अतिरिक्त डाक्टर की तैनाती के साथ ही फेफना विधानसभा के लगभग सभी सीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, फार्मासिस्ट एवं एएनएम की तैनाती हो। इसके अलावा चितबड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिल्डिंग बनकर तैयार है उसका हस्तनांतरण नरहीं की तरह चितबड़ागांव में भी शीघ्र सीएचसी का संचालन किया जाए। इस अनुरोध के साथ ही उन्होंने मांग की है।


वहीं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिले, दौलतपुर में स्थित ताल करौटी से मगहीं नदी तक बने ड्रेन की खुदाई एवं मौजा हरिवंशपुर रौरताल से टुटुवारी तक कथरिया मगई नदी तक ड्रेन की खुदाई के कार्य को यथाशीघ्र कराया जाए। तत्काल अधिशासी अभियंता को टेलीफोन करके कार्य को आगे बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *