You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नोएडा में कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों पर कथित पुलिस उत्पीड़न के विरोध में बांसडीह में जोरदार प्रदर्शन

width="500"

बांसडीह (बलिया) : नोएडा में कर्मचारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों के साथ हुए कथित पुलिस उत्पीड़न के विरोध में सोमवार को स्थानीय भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) परिसर, बांसडीह में कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईआईईए) के पदाधिकारियों ने किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की आवाज दबाने तथा यूनियन गतिविधियों को बाधित करने का प्रयास लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रमिक संगठनों को कमजोर करने और कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ट्रेड यूनियन आंदोलन हमेशा कर्मचारियों, श्रमिकों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है। यदि कर्मचारियों के अधिकारों का हनन किया गया तो देशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्रमिक एकता ही कर्मचारियों की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद होती रहेगी। प्रदर्शन में एआईआईईए के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्यामा चरण शुक्ला, अरमान श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, शालिनी मिश्रा सहित कई कर्मचारी नेता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के अंत में कर्मचारियों ने एकजुट होकर श्रमिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *