
हरेराम यादव,
मझौंवा (बलिया)। मुंडन संस्कार में क्षेत्र के गोपालपुर कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान के पास गंगा घाट पर आया 19 वर्षीय युवक विकास कुमार यादव गहरे पानी में स्नान करते वक्त डूब गया। जिससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस व स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास करने के बाद भी युवक को नहीं ढूंढ पाए वही ज्यों ही युवक की डूबने की सूचना उसके ननिहाल पहुंची तो विकास की नानी का हृदय गति रुकने से मौत हो गया। जो चर्चा का विषय बना है।
जानकारी के अनुसार दलपतपुर निवासी विकास कुमार यादव 19 वर्ष पुत्र अमरनाथ यादव अपने मामा प्रधान प्रमोद यादव के घर हेमंत पुर में रहकर पढ़ रहा था। गुरुवार के दिन हेमंतपुर से ही प्रधान प्रमोद यादव के बगल से किसी बर्मा परिवार का मुंडन संस्कार करने के लिए दुबे छपरा गोपालपुर गंगा घाट पर आया था। जिसमें विकास भी शामिल होने के लिए आया था। मुंडन संस्कार हो ही रहा था कि इस बीच विकास स्नान करते वक्त गंगा में समा गया। ग्रामीणों के हो हल्ला पर घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने खोजने का बहुत प्रयास किया। विकास का कहीं आता-पता नहीं चला।
सूचना पर पहुंचे बैरिया थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी बैरिया संजय वर्मा, क्षेत्राधिकार बैरिया मोहम्मद फहीम, नायब तहसीलदार दीपक सिंह मौके पर पहुंचकर गोताखोर अमर नाथ चौधरी समेत तीन गोताखोर को कई बार नदी में उतारा परन्तु विकास का कही पता नहीं चला। मौके से ही एसडीएम बैरिया क्षेत्राधिकार फहीम ने रेवती के गोताखोर समेत एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाने के लिए सूचना भेजा। खबर लिखे जाने तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।
वही विकास यादव की डूबने की सूचना ज्यों ही हेवन्तपुर पहुंची तो विकास की नानी निर्मला देवी 70 वर्ष पत्नी पूर्व प्रधान स्वर्गीय राजेंद्र यादव दहाड़े मार कर गिर गई और उनका भी मौत हो गयी। इसकी खबर जब घाट पर पहुंची तो भांजा के शव को निकालने के प्रयास में लगे प्रधान प्रमोद यादव भी कई बार गश खाकर गिर गए जिसे ग्रामीणों ने आनंन फानन में गांव लेकर पहुंचे। ग्रामीणों की माने तो विकास अपने पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था और ननिहाल में भी इकलौता नाती था। इस घटना से दलपतपुर से लगायत हेमंतपुर में भी मातम फैल गया। समाचार लिखे जाने तक नदी में विकास के शव को ढूंढने का प्रयास जारी था।

