You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दोकटी पुलिस को बड़ी सफलता, 15 किलो गांजा के साथ बहन गिरफ्तार, भाई फरार

width="500"

बलिया। थाना दोकटी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 किलो अवैध गांजा के साथ एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक अन्य अभियुक्त फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय है कि गुरूवार को थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त एवं क्षेत्र भ्रमण पर सेमरिया ढाला पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि वाजीदपुर ढाले पर एक महिला व एक पुरुष प्लास्टिक के बोरे में गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की।


महिला कांस्टेबल कविता चौहान द्वारा महिला अभियुक्ता निधि कुमारी पुत्री अशोक निवासी वाजीदपुर थाना दोकटी को पकड़ लिया गया, जिसके कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। वहीं उसका साथी एक बोरा फेंककर मौके से फरार हो गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्ता ने फरार व्यक्ति की पहचान अपने सगे भाई राजू उर्फ सोनू पुत्र अशोक निवासी वाजीदपुर के रूप में की। अभियुक्ता की निशानदेही पर फेंका गया बोरा भी बरामद किया गया, जिसमें 7 किलो 500 ग्राम गांजा पाया गया।


इस प्रकार कुल दो बोरों से 15 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। मामले में थाना दोकटी पर निधि कुमारी एवं राजू उर्फ सोनू के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है, जबकि फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *