You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : चितबड़ागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती की योजना बना रहे दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

width="500"

अवैध तमंचे, कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट व पिकअप बरामद, तीन आरोपी फरार
चितबड़ागांव।
स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम ने डकैती की योजना बना रहे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अंधेरे व कोहरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि 7/8 जनवरी 2026 की रात्रि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खमीरपुरडीह के भट्ठा क्षेत्र में कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात्रि करीब 2ः10 बजे खमीरपुरडीह भट्ठा के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम महुआ मुरारपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ तथा लालू राम पुत्र नान्हक राम निवासी ग्राम गुरवां, थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद अवैध तमंचा 315 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक फर्जी नंबर प्लेट तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया गया। बरामद पिकअप वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।
इस संबंध में थाना चितबड़ागांव पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके विरुद्ध पूर्व में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, उप निरीक्षक फूलचंद यादव, उप निरीक्षक अतुल कुमार, उप निरीक्षक शकील अहमद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *