Asarfi

Ballia : जिले का नंबर वन होगा बैरिया का वातानुकूलित स्मार्ट स्कूल

width="500"

प्राइवेट स्कूलों को चुनौती दे रहा योगी का कम्पोजिट विद्यालय
रोशन जायसवाल, राजकुमार, राजू
बलिया।
जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित बैरिया नगर पंचायत में सरकारी कम्पोजिट विद्यालय पूरी तरह से वातानुकूलित है। अपने आप में बेहतरीन सकारात्मक योजना चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ मंटन वर्मा ने बनाई है। यूं कहे तो सरकार शिक्षा के बदलते स्तर और बच्चों को मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं को यह स्कूल दर्शाता है। यह स्कूल काफी पुराना था, अब यह स्कूल पूरे जिले में आकर्षक का केंद्र बन गया है। विद्यालय के कुल आठ कक्षाओं को वातानुकूलित बनाया गया है और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।

फाल सीलिंग, टाइल्स, मार्बल, सीसीटीवी कैमरा, आरओ, शौचालय, फूल पौधे स्कूल की शोभा बढ़ा रहे है। सबसे मजे की बात यह है कि बिजली न रहने पर भी 30 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया गया है। स्मार्ट क्लास में बड़ी बड़ी टीवी लगाए गए है। बच्चों के बैठने के लिए टेबल बेंच लगाए गए है।

खास बात यह है कि इस कम्पोजिट विद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग का पैसा नहीं लगा है ना ही सांसद या विधायक निधि का ही पैसा लगा है, इसमें नगर पंचायत का लोकल फंड और राज्यवित्त से लगभग एक करोड़ 20 लाख रूपये खर्च किए गए है।

मंटन वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कुल नौ सरकारी स्कूल है, पूरी कोशिश होगी कि हर साल किसी तरीके से वातानुकूलित युक्त विद्यालय बनाने का प्रयास रहेगा। यह स्कूल क्लास एक से आठ तक है। वहीं एडमिशन के लिए लोग दौड़ रहे है।

कंपोजिट विद्यालय का 24 को परिवहन मंत्री करेंगे लोकार्पण:बोले शिवकुमार वर्मा
बलिया। एक करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पुनर्निर्मित बैरिया कंपोजिट विद्यालय का लोकार्पण परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे। ऐसा अत्याधुनिक सरकारी विद्यालय जिले में कही नही है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने बताया कि उप्र शासन के आदेश के अनुपालन में एक करोड़ रुपए से अधिक की लागत से जर्जर कंपोजिट विद्यालय बैरिया का पुनर्निर्माण कराया गया है। इसके सभी कमरों में स्मार्ट क्लासेस संचालित होंगे।


बताया कि सबको एलईडी से लैस किया गया है। वहीं, बिजली आपूर्ति के लिए विद्यालय परिसर में 30 किलो वाट का सोलर प्लांट भी स्थापित किया गया है। बताया कि इस तरह के नगर पंचायत में सात अन्य विद्यालय भी बनने हैं। उनका चयन किया जा रहा है। जल्द ही अन्य विद्यालयों का भी कायाकल्प नगर पंचायत के सौजन्य से कराया जाएगा।


बताया कि उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में इसका उद्घाटन परिवहन मंत्री करेंगे, जहां राज्यसभा सांसद नीरज शेखर सहित जनपद के सभी भाजपा नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बीच खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा का कहना है कि शिक्षा क्षेत्र बैरिया के लिए यह बहुत ही सुखद बात है कि यहां के आठ विद्यालयों को नगर पंचायत बैरिया अत्याधुनिक बनवा रहा है। इसमें कंपोजिट विद्यालय बैरिया का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष का जल्द कायाकल्प होने वाला है। हमारी पुरजोर कोशिश रहेगी कि इन विद्यालयों में निजी विद्यालयों से भी बेहतर पढ़ाई की व्यवस्था संचालित हो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *