Asarfi

Ballia : सपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, 2027 में भाजपा को हराने का लिया संकल्प

width="500"

बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय बलिया पर शनिवार को विधायक एवं जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष, विधायकगण तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव, मतदाता सूची संशोधन और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक एवं जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता के बीच भाजपा सरकार की नीतियों को उजागर करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने पीडीए के आरक्षण अधिकारों को प्रभावित किया है और संविधान की भावना के विपरीत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब, कमजोर और पिछड़े वर्ग को न्याय नहीं मिल पा रहा है।


संग्राम सिंह यादव ने निर्वाचन आयोग और सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची से सही नाम काटे जा रहे हैं और गलत नाम जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय होकर ऐसे मामलों में आवेदन कर नामों को संशोधित कराएं ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से बाहर न रहे।
उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा को हराकर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

बैठक के बाद पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें नेताओं ने संगठन की आगामी रणनीति और जनसंपर्क अभियान की जानकारी दी। संचालन जिला महासचिव बीरबल राम ने किया। बैठक में विधायक मो.जियाउद्दीन रिजवी, विधायक जयप्रकाश अंचल, रणजीत चौधरी, राजकुमार पांडेय, रविंद्र नाथ यादव, रामेश्वर पासवान, राजन कन्नौजिया, दशरथ यादव, प्रमोद यादव, रामजी, रामनाथ, जनार्दन यादव, दिनेश यादव, सर्वजीत यादव, जलालुद्दीन जेडी, धनु यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *