You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : स्वर्ण आयात में संतुलन को लेकर डीएम-एसपी ने सराफा व्यापारियों संग की बैठक

width="500"

बलिया। विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के सराफा एवं बुलियन व्यापारियों के साथ बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में वर्तमान अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों और स्वर्ण आयात में संतुलन बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई।


अधिकारियों ने बताया कि भारत विश्व के प्रमुख स्वर्ण आयातक देशों में शामिल है और हर वर्ष बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा सोने के आयात पर खर्च होती है। इससे डॉलर की मांग बढ़ने के साथ विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ रहा है। ऐसे में व्यापारियों से अपील की गई कि वे जिम्मेदार नागरिक एवं सजग व्यापारी की भूमिका निभाते हुए स्वर्ण एवं रजत के ईंट-बिस्कुट की अनावश्यक खरीद-बिक्री और निवेश से बचें, ताकि सोने के आयात में कमी लाई जा सके और विदेशी मुद्रा की बचत हो सके।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि ज्वैलरी एवं गहनों की सामान्य बिक्री पूर्ववत जारी रहेगी तथा इस संबंध में किसी प्रकार की भ्रांति न फैलायी जाए।


कार्यक्रम में सराफा मंडल बलिया के अध्यक्ष सुनील सर्राफ, महासचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार वर्मा, विश्वनाथ वर्मा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। वहीं राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त बजरंगी यादव, अनिल कुमार, सुजीत यादव तथा सहायक आयुक्त विनय कुमार दूबे मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *