You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बिजली के खंभे से टकराई युवक की बाइक, मौत

width="500"


सिकंदरपुर (बलिया)।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिहरा के समीप मूर्ति विसर्जन से वापस आ रहे हैं युवक की बाइक बिजली के खंभे से टकराई एक युवक की हुई मौत। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम कठौड़ा गांव निवासी जितेंद्र राजभर व पंकज राजभर बाइक से मूर्ति विसर्जन में शामिल होने गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद वापस अपने घर जा रहे थे अभी वह मालदह और बिहरा गांव के बीच पहंुचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई जिससे बाइक सवार जितेंद्र राजभर 26 वर्ष पुत्र द्वारिका राजभर व पंकज राजभर 22 वर्ष पुत्र ताराचंद राजभर निवासी गण कठौड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग व 112 पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कठौड़ा गांव निवासी श्याम नारायण राजभर उर्फ विशाल ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाते समय जितेंद्र राजभर की रास्ते में मौत हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *