You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा भतीजा की मौत

width="500"


रसड़ा (बलिया)।
पहाड़पुर गांव के समीप सोमवार की देर शाम टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा भतीजा के घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर संवरा गांव निवासी चाचा विजय कन्नौजिया 40 वर्ष पुत्र सुधु कन्नौजिया, भतीजा रितेश कुमार कन्नौजिया 20 पुत्र बृजेश कन्नौजिया दोनों सोमवार को रिश्तेदारी से बाइक से आ रहे थे तभी रसड़ा की तरफ से जा रही तेज गति से टेलर ने पहाड़पुर गांव के समीप पीछे से दोनों बाइक सवार चाचा भतीजा को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे दोनों घटनास्थल पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां डॉ. चाचा भतीजा को मृत घोषित कर दिया। भतीजा रितेश कुमार कन्नौजिया के पिता आर्मी के जवान है और ड्यूटी पर बाहर है सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रोते-रोते बुऱा हाल था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई और वहां से दोनों शव कब्जे में ले लिया। ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर बलिया की तरफ फरार हो गया। समाचार लिखने तक टेलर का आता-पता नहीं चल सका।
शिवानन्द वागले

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *