You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया के किन्नर अनुष्का चौबे 17 वर्ष से कर रही है छठ पूजा

width="500"

रोशन जायसवाल
बलिया।
छठ पूजा को लेकर किन्नर समाज भी आगे है। इस वर्ष भी किन्नर अनुष्का चौबे छठी मईया का व्रत रखेंगी और विगत 17 वर्षों से व्रत करती चली आ रही है। बलिया शहर के बेदुआ में वह छठ पूजा करेंगी। उनके साथ माधुरी पाण्डेय, अंजू, संजू, बिजली व नीलम किन्नर भी छठ व्रत रहेंगी। उत्तर प्रदेश स्वीप आईकॉन अनुष्का चौबे ने कहा कि यह उनका 18वां वर्ष होगा जो वह छठ मईया का पूजन करेंगी। वह चंदा जुटाकर सबके मंगल कामना के लिए व्रत रहती है और पूजन करती है। बताते चलें कि अनुष्का चौबे हर शुभ कार्यों में अपनी टीम के साथ लोगों के घर जाती है और सोहर गीत गाती है। बलिया में अनुष्का चौबे का एक बड़ा नाम है। वह सबसे मिलती है और सबको आशीर्वाद भी देती है। अनुष्का चौबे 7 व 8 तारीख को यारपुर बेदुआ छठ घाट पर पूजन करेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *