You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : प्रेमी से शादी की जिद में 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, 7 घंटे बाद उतरी, थाने में पंचायत के बाद शादी पर बनी सहमति

width="500"

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने छह साल के बच्चे को नीचे छोड़कर करीब 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर बैठा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग पर अड़ी रही।
सूचना मिलने पर तहसीलदार नितिन सिंह और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने महिला को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया और थाने ले गई। यहां पंचायत के बाद दोनों परिवार शादी कराने पर सहमत हो गए।

ये है पूरा मामला
मनियर थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव निवासी मुन्नी गोंड (23) ने बताया कि करीब आठ साल पहले उसने अपने पहले प्रेमी अजीत राजभर के साथ घर से भागकर शादी की थी। दोनों करीब सात साल तक साथ रहे। मुन्नी का आरोप है कि अजीत शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। करीब एक साल पहले विवाद के बाद उसने मुन्नी और उसके बच्चे को घर से निकाल दिया। इसके बाद वह बच्चे के साथ मायके आ गई।
मुन्नी के मुताबिक, 14 अप्रैल 2025 को इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी छितौनी निवासी अंकित गोंड (24) से जान-पहचान हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और अंकित ने उसे प्रेम का इजहार किया। आरोप है कि अंकित ने उसे गुजरात में नौकरी दिलाने और शादी करने का वादा किया। इस दौरान अंकित के माता-पिता से भी उसकी फोन पर बातचीत होती थी और वे शादी के लिए तैयार थे।
इसके बाद अंकित उसे गुजरात ले गया, जहां दोनों करीब छह महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। मुन्नी का आरोप है कि 18 अप्रैल 2026 को अंकित उसे गुजरात में अकेला छोड़कर गांव लौट आया। बाद में उसने फोन पर दो हजार रुपये भेजकर उसे अपने घर जाने के लिए कहा।

अंकित के घर पहुंचने पर भगाने का आरोप
मुन्नी ने बताया कि 22 अप्रैल को वह अंकित के गांव पहुंची, लेकिन उसके माता-पिता ने कथित तौर पर गाली-गलौज कर उसे घर से भगा दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे की शादी एक बच्चे की मां से नहीं करेंगे। इसके बाद मुन्नी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने से वह परेशान थी।

तहसीलदार ने बताया…
तहसीलदार नितिन सिंह ने बताया कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा है। युवक ने शादी का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में पीछे हट गया। फोन पर बातचीत में युवक ने दो दिन में गुजरात से लौटने की बात कही है। उसकी मां भी शादी के लिए तैयार है। फिलहाल महिला को युवक के पिता के साथ भेजा गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *