You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : न्याय की प्रतिमूर्ति थीं महारानी अहिल्याबाई होलकर

width="500"

बोले गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री
बलिया।
महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष पर हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें केन्द्र व प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित अभियान की जिलास्तरीय तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सौंपते हुए अहिल्याबाई होलकर के जीवनकाल के प्रमुख विन्दुओं पर बताया गया।
उन्होंने कहा कि वह न्याय की प्रतिमूर्ति थी, उनके पुत्र माले राव के रथ से एक गाय का बछड़ा घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। लोगों से जानकारी पर वह रथ पर बैठ अपने बेटे को दण्ड देने के लिए स्वयं निकली लेकिन पुत्र माले राव और रथ के बीच वही गाय आ गई जिस गाय के बछड़े को उनके पुत्र के रथ ने कुचला था, उसके द्वारा लोककल्याण को लेकर कुएं के साथ ही सडको व छाया के लिए बृहद रूप से वृक्षारोपण कार्य अनवरत किया जाता था,वहीं भूमि विवादों को समाप्त करने को लेकर खसरा व्यवस्था को उनके द्वारा चलाया गया। उनके द्वारा धर्म रक्षा को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर, बैजनाथ धाम, कालेश्वर महादेव मंदिर सहित देशभर में मन्दिरों का जीर्णाेद्धार कराया गया, लोकमाता द्वारा तत्कालीन सामाजिक कुरीतियां सतीप्रथा का खुलकर विरोध किया गया। उपरोक्त विचारों को आधार बनाकर आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार देश को आगे बढ़ाने को लेकर लोककल्याण के कार्य किये जा रहे हैं। संगठन द्वारा आगामी 21 मई से 31 मई के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष को मनाते हुए उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाया जायेगा।

जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा…
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि देश में आज नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाने को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सहभागी बनाया जा रहा है, हमें गर्व है कि आतंक को बढ़ाने वाले पडोसी देश पाकिस्तान को सबक सिखाने में हमारी मातृशक्ति सबसे आगे थीं। बताया कि इस दौरान बैठकें, गोष्ठीयां शोभायात्रा, महिला सशक्तिकरण दौड़, कालेज विश्वविद्यालय में प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है।

लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर हमारी आराध्य हैं
जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे ने कहा कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर हमारी आराध्य हैं। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर भारत की सांस्कृतिक जागरण एवं सनातन विचारों के साथ गरीबों असहायों की सेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं। भाजपा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन, सामाजिक कार्यों और भारतीय संस्कृति में योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनिता श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, जयप्रकाश साहू, राजधारी सिंह, छठ्ठू राम, नितु पाण्डेय, अमिताभ उपाध्याय, रामजी सिंह, विजय बहादुर सिंह, संजीव डम्पू, सुरेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, प्रयाग चौहान, रंजना राय, अरुण सिंह बन्टू, अशोक यादव, संतोष सिंह, कृष्णा पाण्डेय, सतबीर सिंह, जावेद कमर खां, संतोष पाण्डेय, नितेश मिश्रा, जयप्रकाश जयसवाल, नितेश सिंह, सत्येन्द्र सिंह, आरकेश‌ दूबे, अभिजीत तिवारी, उमेश सिंह, बंटी राय प्रमोद सिंह, दिलीप गुप्ता,पंकज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *